Search

 
 
 

JSBC चुनाव: विजयी 22 अधिवक्ताओं का गजट नोटिफिकेशन जारी

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में सरकार ने विजयी 22 अधिवक्ताओं का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस संबंध में झारखंड सरकार के विधि विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दिया है. इन 22 अधिवक्ताओं को सरकार ने निर्वाचित घोषित किया है.
 
  •  17 पुरुष एवं पांच महिला अधिवक्ता निर्वाचित घोषित 

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में सरकार ने विजयी 22 अधिवक्ताओं का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस संबंध में झारखंड सरकार के विधि विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दिया है. इन 22 अधिवक्ताओं को सरकार ने निर्वाचित घोषित किया है. 


मतगणना में इलेक्ट (जीत दर्ज) होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया था. जिसमें 17 पुरुष और 5 महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है. दो महिला अधिवक्ता का चयन मनोनयन के आधार पर होना है. 12 मार्च को मतदान हुआ था. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. पूरे झारखंड में 75 बूथ पर मतदान संपन्न कराया गया था.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही