Deoghar News : झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर देवघर के झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है. देवघर नगर झामुमो की ओर से आयोजित शोकसभा में सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. नेताओं ने कहा कि स्व. सोनू ने राजनीति में गंभीरता, संवेदनशीलता और लोक कल्याण की सोच को स्थापित किया. उनके निधन से झारखंड की राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.
इसे भी पढ़ें
नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार का देवघर से विशेष लगाव था. वे देवघर को अपना दूसरा घर मानते थे. पर्यटन एवं नगर विकास मंत्री के रूप में उन्होंने विशेष रूप से श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर कई बार समीक्षा बैठकें कीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया. उनके मन में देवघर में स्थायी आधारभूत संरचना विकसित करने की योजनाएं थीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

