Search

 
 
 

Deoghar News : साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Deoghar News : पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe व Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे.
 
मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी.

Deoghar News : देवघर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. एसडीपीओ कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक फर्जी तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. इसके बाद छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों में सरफराज आलम, विजय कुमार दास, शिवम कुमार दास, नितेश कुमार व अमय कुमार दास शामिल हैं. उनके पास से 5 मोबाइल फोन व 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. जांच में उक्त मोबाइल नंबर व सिम कार्ड के साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने के संकेत मिले हैं. पुलिस के मुताबिक,  आरोपियों के मोबाइल नंबर व IMEI नंबर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. सरफराज आलम के खिलाफ देवघर साइबर थाना व दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना में पहले से मामले दर्ज हैं.


पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe व Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे. इसके अलावा PM किसान योजना, बिजली बिल व RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेने की कोशिश करते थे. वे खुद को Airtel Payment Bank का अधिकारी बताकर भी लोगों को झांसे में लेते थे और Airtel Thanks एप के माध्यम से कार्ड बंद करने तथा दोबारा चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही