Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News: श्रावणी मेला में 24 घंटे खुला रहेगा मीडिया सेंटर: उपायुक्त, सौरभ कुमार भुवानिया

झारखंड के  राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के सहूलियत व सुविधा को लेकर हाईटेक मीडिया सेंटर बनाया गया. इस हाईटेक मीडिया सेंटर का गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने सयुंक्त रूप से शुभारंभ किया.
Advertisement
Advertisement
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: झारखंड के  राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के सहूलियत व सुविधा को लेकर हाईटेक मीडिया सेंटर बनाया गया. इस हाईटेक मीडिया सेंटर का गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने सयुंक्त रूप से शुभारंभ किया. यह मीडिया सेंटर आर.एल सर्राफ स्कूल प्रांगण में खोला गया है.

Uploaded Image

हाईटेक मीडिया सेंटर का डीसी सौरभ भुवानिया व एसपी प्रवीण पुष्कर ने सयुंक्त रूप से शुभारंभ किया

इस मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि हाईटेक मीडिया सेंटर का निर्माण किया गया है. जहां से मेला के दौरान 24 घंटे सूचनाओं का सम्प्रेषण होता है, ताकि श्रद्धालुओं को मेला से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहे. मीडिया सेंटर का संचालन पूरे श्रावण माह तक व्यवस्थित रूप से किया जायेगा. मीडिया सेंटर से प्रतिदिन मेला क्षेत्र में हो रहे गतिविधियों के साथ-साथ महत्वपूर्ण जानकारियां भी आमजनों तक पहुंचाने का कार्य करेगा. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस दौरान उप विकास आयुक्त- पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त- सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी- रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी- राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- कुलदीप कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी चंद्रशेखर, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी- रोहित कुमार विद्यार्थी, जनसंपर्क कर्मी विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही