Search

 
 
 

JPSC परीक्षा गड़बड़ी: CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को किया गिरफ्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया है. सुमन सौरभ पर परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर चयन हासिल करने का आरोप है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया है. सुमन सौरभ पर परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर चयन हासिल करने का आरोप है.

 

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सीआईडी के अनुसार, यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या-16/2026 के तहत की गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

सुमन सौरभ को हजारीबाग पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. जांच में उसके पास से OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं मिली. पूछताछ के दौरान आरोपी ने परीक्षा में अनुचित तरीके अपनाने की बात स्वीकार कर ली.

 

सीआईडी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जांच में सामने आने वाले नए साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही