Search

 
 
 

Deoghar News :  मंत्री सुदिव्य कुमार का सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत

नगर विकास व आवास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोमवार को देवघर पहुंचे.
 

Deoghar : नगर विकास व आवास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोमवार को देवघर पहुंचे. उनके आगमन पर परिसदन (सर्किट हाउस) में जिला प्रशासन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

 

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर और उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया.मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही और स्वागत के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला. देवघर पहुंचने के बाद मंत्री ने अधिकारियों से मुलाकात की. 

 


इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़े विषयों को लेकर भी चर्चा हुई. मंत्री के स्वागत को लेकर सर्किट हाउस परिसर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं.

 

https://lagatar.in/education-news-jharkhand-iti-admission-process-begins-june-25-is-the-last-datehttps://lagatar.in/education-news-jharkhand-iti-admission-process-begins-june-25-is-the-last-date

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही