Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : विधायक ने सारठ में दो वाटर कूलर मशीनों का किया उद्घाटन

अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट लायंस क्लब्स ऑफ इंटरनेशनल के सहयोग से सारठ क्षेत्र में दो वाटर कूलर मशीने लगाई गई हैं. इन मशीनों का उद्घाटन सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने किया.
Advertisement
Advertisement
मंदिर में वाटर कूलर का उद्घाटन करते विधायक उदय शंकर सिंह व अन्य.

Deoghar : देवघर जिले के सारठ क्षेत्र में अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट लायंस क्लब्स ऑफ इंटरनेशनल के सहयोग से सारठ क्षेत्र में दो वाटर कूलर मशीने लगाई गई हैं. इन मशीनों का उद्घाटन सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने किया. एक वाटर कूलर मशीन बाभनगामा चौक स्थित शीतला मंदिर  रिसर में और दूसरी सारठ चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में लगाई गई है.

 

इस पहल से मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं व आम लोगों को भीषण गर्मी में शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा. विधायक ने इस सराहनीय कार्य के लिए अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट व लायंस क्लब ऑफ मधुपुर की प्रशंसा की. लायंस क्लब मधुपुर के अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन में वास्तविक राहत पहुंचाते हैं. क्लब आगे भी इस प्रकार के कार्य करता रहेगा.

 

 

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव लायन विजय आनंद लच्छीरामका, संयुक्त सचिव लायन राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष लायन रामानुज मिश्रा, लायन विनोद लच्छीरामका सहित बाभनगामा और सारठ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही