Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News :सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने 15 करोड़ की 23 योजनाओं का किया शिलान्यास

सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 23 योजनाओं का शिलान्यास किया. इस पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इन योजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्टेडियम, हाईमास्ट लाइट समेत अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement
योजना का शिलान्यास करते विधायक उदय शंकर सिंह.

Deoghar : देवघर जिले के सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 23 योजनाओं का शिलान्यास किया. इस पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इन योजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्टेडियम, हाईमास्ट लाइट समेत अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं.


विधायक ने कहा कि सारठ विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है. जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोग से पूरे क्षेत्र में विकास की कई बड़ी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं.

 


विधायक ने सारठ प्रखंड में स्वास्थ्य उपकेंद्र, पीसीसी पथ, स्टेडियम की मरम्मत कार्य की आधारशिला रखी. वहीं, पालोजोरी प्रखंड में सड़क, चेकडैम, पुस्तकालय, विद्यालय व हाईमास्ट लाइट जैसी योजनाओं का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई व रोजगार के क्षेत्र में भी कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, ताकि युवाओं और किसानों को लाभ मिल सके. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही