Search

 
 
 

फेम इंडिया मैगजीन ने जारी की सर्वश्रेष्ट उपायुक्तों की सूची, बिहार के DM नंबर वन

Ranchi: फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ उपायुक्त 2026 सर्वेक्षण में रांची डीसी को 100 वें स्थान रखा गया है. इसके अलावा आदित्य रंजन (धनबाद),दिनेश कुमार यादव (गढ़वा),रवि आनंद (जामताड़ा),आर.रोनिता (खूंटी),हेमंत सती, साहिबगंज को शामिल किया गया है. यह सर्वे देश के 800 जिलों में सर्वे कराया गया था.
 

Ranchi: फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ उपायुक्त 2026 सर्वेक्षण में रांची डीसी को 100 वें स्थान रखा गया है. इसके अलावा आदित्य रंजन (धनबाद),दिनेश कुमार यादव (गढ़वा),रवि आनंद (जामताड़ा),आर.रोनिता (खूंटी),हेमंत सती, साहिबगंज को शामिल किया गया है. यह सर्वे देश के 800 जिलों में सर्वे कराया गया था. 


जिसमें देशभर में किए गए सर्वे में प्रारंभिक सूची में आंध्र प्रदेश,असम, उत्तर प्रदेश,  उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु,तेलंगाना,त्रिपुरा,पश्चिम,बंगाल,बिहार,पंजाब,मणिपुर, मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,मेघालय,राजस्थान,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के जिला अधिकारियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा एजेंसी सर्वे ने देश के 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कामकाज का अध्ययन किया था. इसके बाद मीडिया विश्लेषण,जमीनी स्तर पर कामकाज देखकर और प्रशासनिक उपलब्धियों के आधार पर सभी का चयन किया गया है.


पहले पायदान पर पटना के डीएम कुमार 


पटना के डीएम कुमार को पहले पायदान पर रखा गया है. इसके अलावा दरभंगा के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम,समस्तीपुर के डीएम शशांक शंभुकर और पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार का भी नाम शामिल है. राजस्थान के चर्चित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी टीना डाबी,उत्तर प्रदेश के रविंद्र कुमार और विशाल जी ईयर बिहार के वैभव श्रीवास्तव,विवेक रंजन, झारखंड की मंजूनाथ भजंत्री,महाराष्ट्र के सौरभ कटिहार और हरियाणा के नेहा सिंह जैसे के नाम शामिल है.

 

जनता दरबार से करते हैं समस्याओं का समाधान


रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री लोगों की समस्या सुनते ही ऑन द स्पॉट समाधान करवा रहे हैं. प्रत्येक सोमवार को अपने कार्यालय में आम जनता के लिए जनता दरबार का आयोजन करते हैं. जहां लोगों की ऑन द स्पॉट कार्यों के निष्पादन किए जाते हैं. इसके अलावा जिलाभर में प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी डीसी के निर्देश पर लोगों की समस्याओं के समाधान किए जा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही