Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : नमो एंबुलेंस सेवा शुरू, सांसद निशिकांत ने किया उद्घाटन

देवघर श्रावणी मेले को देखते हुए नमो एंबुलेंश सेवा की शुरुआत की गई. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इसका उद्घाटन किया. फिलहाल, 7 एंबुलेंस शुरू की गई हैं.
Advertisement
Advertisement
नमो एंबुलेंस सेवा शुरू करते सांसद निशिकांत दुबे.

Deoghar : देवघर में आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए नमो एंबुलेंश सेवा की शुरुआत की गई. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर स्थित अपने आवास के बाहर आवास के बाहर आयोजित समारोह में एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया. फिलहाल, 7 एंबुलेंस शुरू की गई हैं.


सांसद ने कहा कि पिछले दो वर्षों से मेले के दौरान एंबुलेंस की कमी के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी होती थी. इसे देखते हुए यह पहल की गई है. ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल मदद मिल सके. इन एंबुलेंस की खरीदारी सांसद मद से की गई है. 


अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस ये एंबुलेंस गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में तैनात की जायेंगी. इनमें देवघर, मधुपुर, जरमुंडी, पोड़ैयाहाट, गोड्डा व महागामा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. सातवीं एंबुलेंस बाबा बैद्यनाथ मंदिर क्षेत्र में विशेष सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता तत्काल मिल सके. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही