Deoghar: जन्म और मृत्यु पंजीकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में देवघर जिले में कुल 4,379 जन्म और 522 मौतें दर्ज की गईं. जिले के सभी 212 पंजीकरण केंद्रों से शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग प्राप्त हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक जन्म नगर निगम देवघर क्षेत्र में दर्ज किए गए. यहां मई महीने में 1,136 बच्चों का जन्म पंजीकृत हुआ.
इसके बाद सदर अस्पताल देवघर में 700 और सीएचसी सारवां में 347 जन्म दर्ज किए गए. मृत्यु पंजीकरण के मामले में भी नगर निगम देवघर सबसे ऊपर रहा, जहां 102 मौतें दर्ज की गईं. इसके बाद ब्लॉक मधुपुर में 51, ब्लॉक देवीपुर में 50 और ब्लॉक मोहनपुर में 45 मौतें दर्ज की गईं.
प्रमुख आंकड़े
• कुल जन्म पंजीकरण : 4,379
पुरुष : 2,402 ,महिला : 1,977
• कुल मृत्यु पंजीकरण : 522
पुरुष : 307 , महिला : 215
अस्पतालों में जन्म के आंकड़े
सदर अस्पताल, देवघर : 700 जन्म
नगर निगम देवघर : 1,136 जन्म
सीएचसी सारवां : 347 जन्म
सीएचसी मधुपुर : 248 जन्म
सीएचसी सारठ : 222 जन्म
नगर परिषद मधुपुर : 209 जन्म
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment