Search

 
 
 

Deoghar News  : पर्यावरण दिवस पर डीसी समेत कई अधिकारियों ने लगाए फलदार पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय परिसर के प्रांगण में  लीची का पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया
 
  • हम सभी को पेड़-पौधों और प्रकृति के अहमियत और जरूरत को समझने की आवश्यकता है उपायुक्त

Deoghar : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय परिसर के प्रांगण में  लीची का पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया. साथ ही मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार व जिला स्तर के अधिकारियों ने फलदार पौधा लगाया.

 

इसके अलावे मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जिलावासियों से अपील किया कि आज के दिन अपने-अपने घरों में एक पेड़ अवश्य लगाए. 

 

वर्तमान में हम सबको मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है. विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी. 


इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे. वर्तमान में हमें धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि जलवायु परिवर्तन को रोका जा सके. 

 

आज हम सभी को चाहिए की आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण दें. इसके लिए पौधरोपण व पेड़ों को बचाना आवश्यक है. यह तभी संभव होगा, जब लोग जागरूक होंगे. सबकी सहभागिता से ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है. छोटे-छोटे प्रयास करने से भी बदलाव आयेगा. इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करते हुए पेड़-पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा रखे. 

 

इस दौरान मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी  मुकेश कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी ने फलदार पौधा समाहरणालय परिसर में लगाया. वही मौके पर उपरोक्त के अलावे समाहरणालय परिसर के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही