Search

Deoghar News : श्रावणी मेला में स्पेशल ब्रांच के 6 DSP समेत 500 से अधिक जवान रहेंगे तैनात

Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. स्पेशल ब्रांच के 6 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में 500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. इनके साथ इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में लगे रहेंगे.
 
देवघर जिले की खबरें

ये सभी सादे कपड़ों में मेले के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहेंगे. ये कर्मी भीड़ में रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगे. प्रवेश एवं निकास मार्ग, मंदिर परिसर, प्रमुख आयोजन स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और समय-समय पर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी.

जानकारी के अनुसार सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी भीड़ में घुलमिलकर प्रभावी निगरानी करेंगे. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या हेल्पलाइन को दें. मेले के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी और आसपास के थानों के साथ समन्वय को भी मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही