Search

 
 
 

Deoghar News : पेट्रोल-डीजल खत्म होने से पंपों पर पसरा सन्नाटा, कुछ में तेल के लिए मारा-मारी

जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है. पेट्रोल खत्म होने की आशंका के कारण लोग तेल भरवाने पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.
 
  • पेट्रोल डीजल नहीं होने से कई पैट्रोल पंप बंद

Deoghar  :  जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है. पेट्रोल खत्म होने की आशंका के कारण लोग तेल भरवाने पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.

 

कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल सीमित मात्रा तेल दिया जा रहा है. बाइक पर एक लीटर ही पेट्रोल दिया जा रहा है. जबकि कार में  ...... पेट्रोल-डीजल मिल रहा है. चितरा मोड़ स्थित भारतीय पेट्रोल पंप पेट्रोल नहीं रहने के कारण बंद हो चुका है.

 

जबकि सोरेन, ठाकुर, झा सहित अन्य पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होने पर बेरिकेडिंग लगा दी गई है.  एक तरफ जहां पेट्रोल पंप में सन्नाटा पसरा हुआ है. वही दूसरी तरफ जहां पेट्रोल मिल रहा है, वहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. लोग घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवा रहे हैं. 

 

बैद्यनाथ धाम स्टेशन रोड में पेट्रोल मिल रहा है, जिसकी वजह से यहां काफी भीड़  है. घंटों से लोग पेट्रोल-डीजल के लिए कतार में लगे हुए हैं. इसका असर दैनिक कामकाज, परिवहन व्यवस्था और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है.

 

वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, सप्लाई प्रभावित होने के कारण यह स्थिति बनी है. समय पर टैंकर नहीं पहुंचने से कई पंपों में स्टॉक कम हो गया है. 

 

प्रशासन और तेल कंपनियों ने जल्द ही स्थिति सामान्य होने का भरोसा दिलाया है. हालांकि फिलहाल लोगों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही