Search

 
 
 

Deoghar News : कुंडा गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा, पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Deoghar News: पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर सोमवार की रात डकाईडीह के पास छापेमारी कर सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
 
गिरफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने इस मामले एक युवक सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से देसी पिस्टल व एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


फायरिंग की घटना 25 सितंबर को तपोवन पहाड़ के मधवा अहरा तालाब के पास हुई थी. फायरिंग में तपोवन जमुआ निवासी उमेश यादव को गोली लगी थी. घायल उमेश यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.


घटना के बाद घायल के पिता के बयान पर कुंडा थाना में केस दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर सोमवार की रात डकाईडीह के पास छापेमारी कर सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की घटना के पीछे असली वजह क्या थी, हथियार कहां से आया और वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे. पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही