Deoghar News: सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर देवघर में नाई समाज की नाराजगी सामने आई है. मामले को लेकर नाई समाज ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और वीडियो की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:
शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो गीत में कथित अभद्र और अपमानजनक पंक्तियों का इस्तेमाल किया गया है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस तरह की सामग्री के जरिए नाई समुदाय के पारंपरिक व्यवसाय को हास्यास्पद एवं नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है.
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, ऐसी सामग्री से समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंच रही है तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है.
लिखित आवेदन में पुलिस से संबंधित वीडियो, उसके कंटेंट और उससे जुड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की साइबर सेल के माध्यम से त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है. साथ ही कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है. शिकायत संबंधित सोशल मीडिया के वीडियो का लिंक, स्क्रीनशॉट और कथित आपत्तिजनक पंक्तियों/सामग्री का विवरण शामिल की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

