Deoghar News : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की जसीडीह पोस्ट टीम ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत ट्रेन से छह नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है. RPF ने यह कार्रवाई चैतन्य विकास चाइल्ड हेल्पलाइन NGO के सहयोग से किया. टीम बुधवार की दोपहर ट्रेन में जांच कर रही थी. इसी दौरान छह नाबालिग बच्चे ट्रेन में यात्रा करते मिले. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे जसीडीह से तमिलनाडु के तांबरम रोजगार की तलाश में जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें
रेस्क्यू किए गए बच्चों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच है. इनमें बिहार के भागलपुर, बांका और मधेपुरा तथा झारखंड के गोड्डा और देवघर जिले के बच्चे शामिल हैं. RPF की टीम सभी बच्चों को लेकर जसीडीह पोस्ट पहुंची. इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क कर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई. बच्चों को मेडिकल जांच के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन, देवघर की प्रतिनिधि नीता पाठक को सौंप दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

