Search

 
 
 

Deoghar News : बाबा नगरी में मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

बाबा भोलेनाथ की नगरी समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह होते ही देवघर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो गई, जिससे लोगों के साथ-साथ बाबा के भक्तों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. इससे पहले बादल ने पूरे देवनगरी को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे  चारों तरफ अंधेरा छा गया. लोग सड़कों पर गाड़ी की लाइट जलाकर चलते दिखे.
 

Deoghar :  बाबा भोलेनाथ की नगरी समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह होते ही देवघर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो गई, जिससे लोगों के साथ-साथ बाबा के भक्तों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. इससे पहले बादल ने पूरे देवनगरी को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे  चारों तरफ अंधेरा छा गया. लोग सड़कों पर गाड़ी की लाइट जलाकर चलते दिखे.

 

बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है. जलजमाव होने से एक तरफ जहां खेतों में लगे मक्का, सब्जियों व सूखे फसलों में फिर से जान आ गई है. वहीं दूसरी तरफ तेज हवाओं और आंधी के कारण आम एवं अन्य तरह की फसलों को नुकसान भी पहुंचा है. कई जगहों पर आम के पेड़ों से कच्चे फल टूटकर गिर गए, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है.

 

वहीं बारिश के कारण सड़कों पर उड़ने वाले धूल-कण भी पूरी तरह गायब हो गए, जिससे लोगों को राहत मिली. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही