Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News :  कस्टमर केयर व सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस का महाअभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश और डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर 3 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ​तीनों फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करते थे.
Advertisement
Advertisement

Deoghar :  साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस का महाअभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश और डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर 3 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ​तीनों फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करते थे.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिकू कुमार मंडल (18 वर्ष),  ​छोटू कुमार महतो (19 वर्ष) और ​कुंदन कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों देवघर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. ​पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और प्रतिबिंब सिम बरामद किए हैं. 

 

साइबर अपराधी गूगल पर फर्जी नंबर डालकर खुद को ​Flipkart/Amazon/PhonePe का कस्टमर केयर अधिकारी बताते थे. इसके बाद कैशबैक का लालच देकर ग्राहकों से PhonePe Gift Card बनवाते और फिर उसे खुद रिडीम कर पैसे उड़ा लेते थे. 

 

Airtel Payment Bank का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे कि उनका कार्ड बंद हो गया है. फिर 'Airtel Thanks App' के जरिए मदद के बहाने खातों से पैसे साफ कर देते थे. इसके अलावा ने ​वे पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने और आसान लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी नंबरों से ठगी करते थे. 

​इस सफल छापेमारी में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार मंडल और कुंडा थाना की पुलिस टीम ने मुख्य भूमिका निभाई. पुलिस अब इनके पूरे सिंडिकेट का पता लगा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही