Search

 
 
 

Seraikela News: पुलिस ने 7 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से 7 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया
 

Seraikela : पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से 7 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया.

 

पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन का आवश्यक सत्यापन किया गया. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस कर दिए गए.लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उन्होंने खुशी जताई और सरायकेला पुलिस के प्रयासों की सराहना की.

 

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. इससे मोबाइल को ट्रैक करने और बरामद करने में काफी मदद मिलती है.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई के जरिए लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने का प्रयास लगातार जारी है. इस पहल से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है तथा लोगों को यह संदेश मिला है कि समय पर शिकायत करने से गुम मोबाइल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही