Deoghar : नगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी जैसे आभूषण व एक स्कूटी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार उर्फ सन्नी (19 वर्ष), आरिश कुमार दास (21 वर्ष) व प्रीतम मिश्रा (20 वर्ष) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़े...
बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इस दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का एक सोने जैसा चेन, दो चांदी जैसा चेन (एक लॉकेट सहित), एक चांदी जैसा ब्रेसलेट और एक स्कूटी (रजिस्ट्रेशन संख्या JH15 8321) बरामद की है.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों में प्रीतम मिश्रा और आरिश कुमार दास का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. इनके विरुद्ध देवघर के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं.
पूरी कार्रवाई देवघर नगर थाना कांड संख्या 274/2026, दिनांक 16 जुलाई 2026, धारा 309(6) बीएनएस-2023 के तहत की गई. छापेमारी दल का नेतृत्व नगर थाना प्रभारी ने किया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों व थाना के सशस्त्र बल की सक्रिय भूमिका रही.
देवघर पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जाती रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment