Search

 
 
 

Deoghar News : अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक, मोबाइल व हथियार बरामद

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव कुमार दास (25 वर्ष) और संजीव कुमार दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव के रहने वाले हैं.
 

Deoghar :  जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव कुमार दास (25 वर्ष) और संजीव कुमार दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव के रहने वाले हैं. 

 

 

जानकारी के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर रेलवे स्टेशन के समीप कुछ अपराधी राहगीरों से छिनतई की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.  गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1800 रुपये नकद और चोरी की गई एक बाइक बरामद की गई है.

 

पूछताछ के दौरान दोनों ने देवघर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी, छिनतई, लूट, डकैती और हत्या जैसी कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने इस मामले में मोहनपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और  आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 114/2026 दर्ज की है. 

 

पुलिस के अनुसार,  गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और इनके विरुद्ध मोहनपुर थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं.  पुलिस के अनुसार, बीते 18 जून को देवीपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल और बाइक लूट के दौरान विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में देवीपुर थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज है. दोनों आरोपियों ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्पता स्वीकार की है. 

 

इसके अलावा जसीडीह थाना क्षेत्र से बाइक व मोबाइल लूट, पथरड्डा थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी और जसीडीह थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण कर मोबाइल व नकदी लूटने की घटनाओं में भी अपनी दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही