Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व सांसद निशिकांत दुबे देवघर पहुंचे, बाबा मंदिर में की पूजा

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सोमवार को देवघर पहुंचे. उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी थे. दोनों नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद मांगा. इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
Advertisement
Advertisement
देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व अन्य.

Deoghar : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद वहां के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सोमवार को देवघर पहुंचे. उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी थे. दोनों नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद मांगा. इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

 

 

देवघर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व सांसद निशिकांत दुबे सबसे पहले मधुपुर स्थित कपिल मठ पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु का आशीर्वाद लिया. फिर, सत्संग आश्रम गए और वहां आचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. नेताओं के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही