Search

 
 
 

Garhwa News: महुआ के पेड़ पर अटका रिश्ता, बारात नहीं पहुंची, दुल्हन करती रही इंतजार

गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करवा पहाड़ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दिन दुल्हन सजी-धजी दरवाजे पर बारात का इंतजार करती रह गई, लेकिन दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे. इस घटना से पूरे गांव में चर्चा का माहौल है.
 
  • पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Ranchi : गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करवा पहाड़ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दिन दुल्हन सजी-धजी दरवाजे पर बारात का इंतजार करती रह गई, लेकिन दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे. इस घटना से पूरे गांव में चर्चा का माहौल है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करवा पहाड़ निवासी रिजवान अंसारी ने अपनी पुत्री शैदा खातून की शादी उसी गांव के सहबान अंसारी के पुत्र असदमुद्दीन अंसारी के साथ तय की थी. दोनों परिवारों की सहमति के बाद 3 मई को शादी की तारीख निर्धारित की गई थी.

 

आरोप है कि लड़की पक्ष द्वारा तिलक के रूप में एक लाख रुपये नगद भी दूल्हा पक्ष को दिए गए थे. शादी को लेकर कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को निमंत्रण भी दे दिया गया था. तय तारीख पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, लेकिन पूरी रात इंतजार के बावजूद बारात नहीं पहुंची.

 

पीड़ित पिता रिजवान अंसारी ने धुरकी थाना में आवेदन देकर दूल्हा के पिता सहबान अंसारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नगद राशि लेने के बावजूद शादी से इंकार कर दिया और पैसे भी वापस नहीं किए. साथ ही जमीन और महुआ पेड़ से जुड़े विवाद को भी इस पूरे मामले की वजह बताया जा रहा है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही