Search

 
 
 

Latehar News : आयुक्त ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को लातेहार जिले के चंदवा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की. कार्यालय में दस्तावेजों, अभिलेखों व रजिस्टरों की जांच की.
 
चंदवा अंचल कार्यालय का निरीक्षण करतीं आयुक्त.

Latehar : पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को लातेहार जिले के चंदवा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की. कार्यालय में दस्तावेजों, अभिलेखों व रजिस्टरों की जांच की. उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए.


इस दौरान आयुक्त ने विशेष रूप से लंबित प्रमाण पत्रों, दाखिल-खारिज मामलों व राजस्व संबंधी अन्य आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराएं.  उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े, इसका ख्याल रखें. 

 


राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि राजस्व संग्रहण मं  शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी. तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस पहल सुनिश्चित करें. आयुक्त के निरीक्षण के बाद कार्यालय के कर्मियों में सक्रियता देखी गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही