Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: शहरी जलापूर्ति योजना ने पकड़ी रफ्तार, 80 हजार घरों तक पहुंचा पानी का कनेक्शन

Ranchi: राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही रांची शहरी जलापूर्ति परियोजना को रफ्तार मिली है. ताजा जानकारी के अनुसार, शहर के लगभग 2 लाख 6 हजार घरों में से अब तक करीब 80 हजार घरों को हाउस सर्विस कनेक्शन से जोड़ दिया गया है.
Advertisement
Advertisement
  • - एक हजार किलोमीटर से अधिक बिछाई गई पाइपलाइन 
  • - लगभग 2 लाख 6 हजार घरों तक पहुंचना है नल से जल

Ranchi: राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही रांची शहरी जलापूर्ति परियोजना को रफ्तार मिली है. ताजा जानकारी के अनुसार, शहर के लगभग 2 लाख 6 हजार घरों में से अब तक करीब 80 हजार घरों को हाउस सर्विस कनेक्शन से जोड़ दिया गया है. 

 

रुक्का जलाशय से मिल रहा है शहर को पानी


यह महत्त्वाकांक्षी योजना मुख्य रूप से रुक्का जलाशय पर आधारित है. इस परियोजना को अलग-अलग चरणों (फेज-I, 2A, 2B और 2C) में विभाजित किया गया है ताकि पूरे शहर को कवर किया जा सके. 


रिपोर्ट के अनुसार, फेज-1 का भौतिक कार्य 82.39 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. जबकि फेज 2A में 74.10, 2B में 70.66 और 2C में 24 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है. वितरण नेटवर्क का जाल बिछाने के लिए अब तक फेज-1 में 533 किमी, फेज 2A में 264 और फेज- 2B में 241 किमी पाइपलाइन डाली जा चुकी है.

 

समय सीमा को छह महीने का विस्तार 


परियोजना के अधिकांश चरणों को मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कार्य लंबित होने के कारण समय सीमा को छह महीने का विस्तार दिया गया है. जुडको (JUIDCO) और सहयोगी एजेंसियों द्वारा वितरण नेटवर्क के गैप क्लोजिंग का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. 80 हजार कनेक्शन पूरे होने के बाद अब विभाग का ध्यान बाकी बचे क्षेत्रों में मीटर और कनेक्शन लगाने पर है ताकि योजना का लाभ हर घर तक जल्द से जल्द पहुंच सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही