Search

Jharkhand Weather: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

Ranchi: झारखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों तक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके तहत गुमला, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन और वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.
 
राज्य के अन्य हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिले शामिल हैं. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की आशंका है.

पिछले 24 घंटों की बात करें तो बोकारो जिले के तेनुघाट में सबसे अधिक 82.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. लातेहार में 82 मिमी, मुसाबनी में 65.8 मिमी, पुटकी में 64 मिमी और धालभूमगढ़ में 56.6 मिमी वर्षा हुई. तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटनगंज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान कांके में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. रांची और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है.

6 मई से 9 मई के बीच भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ मौसम बना रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही