Search

 
 
 

Garhwa News : IRB जवान की संदिग्ध हालात में मौत, घर में गिरने के बाद तोड़ा दम

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत करमडीह गांव निवासी आईआरबी बटालियन-4 लातेहार के जवान आनंद कुमार (लगभग 37 वर्ष) की मंगलवार को अचानक मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे.
 

Garhwa : गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत करमडीह गांव निवासी आईआरबी बटालियन-4 लातेहार के जवान आनंद कुमार (लगभग 37 वर्ष) की मंगलवार को अचानक मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे.

 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे वे बाथरूम की ओर जा रहे थे, तभी फिसलकर गिर पड़े और बेहोश हो गए. परिजनों ने उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल, मझिआंव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना पर प्रशासन ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा. मेडिकल टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया.

 

बताया जाता है कि आनंद कुमार वर्ष 2010 में आईआरबी में भर्ती हुए थे और वर्तमान में लातेहार स्थित बटालियन-4 में पदस्थापित थे. उनके निधन पर पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी, जिसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया जाएगा. अंतिम संस्कार मझिआंव के कोयल नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

 

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे, वृद्ध मां और एक अविवाहित भाई को छोड़ गए हैं. इस अचानक घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही