Search

 
 
 

Chakradharpur News : ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप ही सड़क का हो निर्माण: जोबा माझी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत उलीडीह-चैनपुर-सहजोड़ा-महुलपानी चारमोड़ तक बन रही सड़क के चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत उलीडीह-चैनपुर-सहजोड़ा-महुलपानी चारमोड़ तक बन रही सड़क के चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है.इसे लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी से मिलकर अपनी परेशानियां साझा की थी.ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को सांसद जोबा माझी बोड़दा गांव पहुंची. 

 

 

Uploaded Image

 

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि सड़क निर्माण के दौरान चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. जिससे कई रैयत के बेघर और भूमिहीन होने की आशंका है. सांसद जोबा माझी ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया.

 

ग्रामीणों की मांग है कि सड़क 18 फीट से अधिक चौड़ी नहीं बने. साथ ही गांव के बीच पीसीसी नहीं बनाकर केवल पिच सड़क और जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए. ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद सांसद ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों के इच्छा के मुताबिक ही सड़क का निर्माण कार्य हो इसका वह प्रयास करेंगी. साथ ही कहा कि आगामी जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में मामलों को जिले के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगी.

 


सांसद ने कहा ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध सड़क का निर्माण नहीं होगा. हम सुनिश्चित करेंगे कि सड़क भी बने और किसी का घर या जमीन व्यर्थ में न जाए. इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों के साथ बोड़दा गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण भी किया. सांसद के साथ वार्ता में चैनपुर पंचायत के मुखिया साहेब हेम्ब्रम, ग्राम मुंडा बसंत कुमार महतो, कृष्ण चंद्र महतो, श्रीहरि महतो, फणीभूषण मंडल, बद्रीनाथ महतो, केसी महतो, कोकिल महतो, मनीष महतो, अंजना कुमारी, आरती महतो, भारती देवी समेत अन्य ग्रामीण रैयत मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही