Search

 
 
 

Dhanbad News :  छिनतई कांड का खुलासा, 4 आरोपी अरेस्ट; बाइक, लैपटॉप व नकदी बरामद

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक कार, 3 बाइक, छीना गया लैपटॉप, सात मोबाइल फोन व 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि अपराधियों ने जामताड़ा के एक युवक से बाइक, लैपटॉप, मोबाइल व नकदी लूट लिया था. उससे दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि वारदात गोविंदपुर के साहिबगंज रोड स्थित अपना अस्पताल के समीप हुई थी. बाइक सवार सवार 6-7 अपराधियों ने जामताड़ा जिले के नारायणपुर निवासी इरफान अंसारी को निशाना बनाया था. अपराधियों ने पहले बाइक की किस्त फेल होने का बहाना बनाकर युवक को रोका. फिर धमकाते हुए उसकी बाइक, लैपटॉप, मोबाइल व करीब 22 हजार रुपये नकद छीन लिए. इसके बाद युवक को धमकाते हुए सामान लौटाने के बदले दो लाख रुपये की मांग की और 4 मई को रुपए देने का दबाव बनाया.

 


घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में रेहान अंसारी (फकीरडीह), फरदीन अंसारी (गायडेहरा), राजू अंसारी (भीतर गांव) व जावेद अंसारी (फकीरडीह) शामिल हैं.


पुलिस ने उनके पास से एक कार, 3 बाइक, छीना गया लैपटॉप, सात मोबाइल फोन व 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया. पुलिस इस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए छापेमारी जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही