Search

 
 
 

Entertainment  News : बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का दबदबा, ‘एक दिन’ सोमवार टेस्ट में बुरी तरह फेल

मई की शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली, लेकिन पहले सोमवार के कलेक्शन ने तस्वीर लगभग साफ कर दी है.
 

Lagatar desk : मई की शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली, लेकिन पहले सोमवार के कलेक्शन ने तस्वीर लगभग साफ कर दी है.रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ जहां शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं जुनैद खान की ‘एक दिन’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है.

 

Box Office: 'राजा शिवाजी' ने पहले ही दिन कंगना की 'मणिकर्णिका' को चटाई धूल,  जुनैद खान की 'एक दिन' नाकाम - riteish deshmukh raja shivaji box office vs  junaid khan sai pallavi

 

‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग ली. इसके बाद शनिवार को 10.55 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ रुपये की कमाई कर फिल्म ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. 

 

 


सोमवार को भी फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो वीकडे के लिहाज से काफी अच्छा माना जा रहा है. चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 39.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद है. मराठी के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

वहीं दूसरी ओर, जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस सफर निराशाजनक रहा है. फिल्म ने महज 1.37 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. वीकेंड पर भी इसमें कोई खास उछाल नहीं आया -शनिवार को 1.20 करोड़ और रविवार को 1.07 करोड़ रुपये ही कमा सकी. सोमवार को फिल्म की हालत और खराब हो गई, जब इसका कलेक्शन गिरकर सिर्फ 23 लाख रुपये रह गया. चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 3.25 करोड़ रुपये ही हो पाई है.

 

Ek din box office collection day 4 junaid khan film total earing


जहां ‘राजा शिवाजी’ अपनी कहानी, भव्यता और दमदार स्टारकास्ट के दम पर दर्शकों का दिल जीत रही है, वहीं ‘एक दिन’ को दर्शकों ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है, जो इसके मेकर्स के लिए बड़ा झटका है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही