Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News : फिल्मों के बाद राजनीति में भी विजय का बोलबाला, स्टार्स ने कहा– ये तो बस शुरुआत है

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर थलापति विजय की शानदार जीत के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसके बाद विजय का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर थलापति विजय की शानदार जीत के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसके बाद विजय का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है.

 

 

सुपरस्टार रजनीकांत ने विजय को जीत शुभकामनाएं दीं

इस ऐतिहासिक जीत पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने खुशी जाहिर की और विजय को शुभकामनाएं दीं. सुपरस्टार रजनीकांत ने विजय और उनकी पार्टी को जीत की बधाई देते हुए इसे शानदार उपलब्धि बताया.

 

 


एक्टर धनुष ने विजय के उज्ज्वल भविष्य की कामना

 
एक्टर धनुष ने कहा कि विजय ने अपने पहले ही चुनाव में जनता का अपार समर्थन हासिल किया है, जो उनकी लोकप्रियता और मेहनत का प्रमाण है. वहीं पूजा हेगड़े ने भी खुशी जताते हुए विजय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

 


ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने विजय को एक सफल और आदर्श नेता बनने की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि विजय भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देंगे.

 

 

रश्मिका मंदाना ने भी दी शुभकामनाएं


रश्मिका मंदाना ने भी विजय के नए राजनीतिक सफर को लेकर उत्साह जताया, जबकि नयनतारा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है.

 

 

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह विजय  की सराहना 


फिल्म निर्माता नागा वामसी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए विजय के नेतृत्व की सराहना की. वहीं निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि सिनेमा की ताकत अब जमीन पर भी दिख रही है.

 


एक्टर सूर्या ने जनता के समर्थन को आशीर्वाद बताते हुए विजय के नेतृत्व पर भरोसा जताया. मेगास्टार चिरंजीवी ने भी विजय को पहली ही चुनावी जीत पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही