Search

 
 
 

Palamu News: मुखिया मानदेय बढ़ाने के संकेत, मंत्री दीपिका पांडेय ने किया प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन

पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित गांधी स्मृति टाउन हॉल में प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीपिका पांडेय सिंह, राधा कृष्ण किशोर और रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस सम्मेलन में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के मुखिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
 

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित गांधी स्मृति टाउन हॉल में प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीपिका पांडेय सिंह, राधा कृष्ण किशोर और रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस सम्मेलन में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के मुखिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड में मुखिया प्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाने की दिशा में सरकार गंभीर है.

 

इसके लिए पंचायती राज विभाग देश के अन्य राज्यों का अध्ययन कर रहा है ताकि मानदेय को सम्मानजनक बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की पहली कड़ी हैं और गांव से ही राज्य की पहचान बनती है.

 

उन्होंने पंचायतों को हर माह मिल रहे 15 हजार रुपये के सुदृढ़ीकरण फंड का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पंचायत भवनों की स्थिति में सुधार आया है. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की सख्त मॉनिटरिंग की जाए और पेयजल, स्वच्छता व स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं का चयन हो.

 

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि डिजिटल व्यवस्था की कमी होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. साथ ही यह भी बताया कि राज्य में OBC आरक्षण के साथ समय पर पंचायत चुनाव कराने की तैयारी चल रही है.

 

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य वंचित और अभावग्रस्त क्षेत्रों तक योजनाओं को पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल ने गरीबी और सूखे जैसी चुनौतियों का सामना किया है, ऐसे में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि विभाग की ओर से प्रस्ताव आता है तो मुखिया मानदेय बढ़ाने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.

 

सम्मेलन में बेहतर कार्य करने वाले कई मुखिया प्रतिनिधियों को मंच से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक सिंह, पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही