Search

Ranchi News: आदिवासी जन परिषद की जिला व महानगर कमेटी का पुनर्गठन, सुनील होरो बने जिला अध्यक्ष

Ranchi : आदिवासी जन परिषद ने करम टोली स्थित केंद्रीय घुमकुड़िया में संगठन की जिला एवं महानगर कमेटी का पुनर्गठन किया. जहां विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने की. जबकि संचालन कार्यकर्ता सेलिना लकड़ा ने किया. 

 

इस दौरान नई कमेटी की शीला उरांव को महिला मोर्चा का रांची महानगर अध्यक्ष, पूजा गुप्ता को महिला मोर्चा महानगर सचिव, सुनील होरो को रांची जिला अध्यक्ष, शिवरतन मुंडा को जिला उपाध्यक्ष और पूनम कुमारी को सिल्ली पंचायत अध्यक्ष, मर्था होरो को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई. 

 

इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि राज्य में आदिवासी नीति बनानी होगी. तभी आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन बच पाएगी. देश में हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, मुस्लिम, बौद्ध की जणगनणा परिपत्र में धर्म कॉलम है.

 

लेकिन आदिवासियों के धर्म कॉलम नहीं होने से आज आदिवासी सभी धर्मों में  गिनती किए जा रहे है. 2027 में जातीय गणना में आदिवासियों के लिए अलग से धर्म कॉलम दी जाए, ताकि आदिवासियों की मूल पहचान बचाई जा सके.

 

16 मई को नासिक में होगा आदिवासियों का महासम्मेलन

प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि पूर्णगठन में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि आने वाले समय में महिला अपनी जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए धरातल पर उतर सके. आदिवासी समाज को जागरूक करने का काम करेंगी. केंद्रीय और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत किए जाएंगे. ताकि आदिवासी समाज के अधिकारों और मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//