Search

 
 
 

Simdega News : इलाज के लिए पैसे निकालने बैंक आए व्यक्ति की मौत

मनोहर डुंगडुंग ने 26 हजार का विड्रॉल फॉर्म भरकर बैंक में जमा किया और बैंक के नीचे बैठ कर पैसे का इंतजार करने लगे. इसी दौरान अचानक उनकी मौत हो गई. इसके बाद बैंक में अफरा- तफरी मच गई.
 
परिजन को सहायता राशि देते.

Simdega : इंडियन बैंक की सिमडेगा शाखा में पैसे निकालने आए एक गरीब व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. बताया गया कि कोनमेंजरा निवासी मनोहर डुंगडुंग बीमार चल रहे थे. उन्हें इलाज कराने बाहर जाना था. इसी के लिए वह मंगलवार को पैसे निकालने बैंक आए थे.


बताया गया कि मनोहर डुंगडुंग ने 26 हजार का विड्रॉल फॉर्म भरकर बैंक में जमा किया और बैंक के नीचे बैठ कर पैसे का इंतजार करने लगे. इसी दौरान अचानक उनकी मौत हो गई. इसके बाद बैंक में अफरा- तफरी मच गई. 

 


सूचना मिलने पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, सिमडेगा पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री, उप सचिव विकास साहू व राकेश सरगुजा तुरंत बैंक पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत सिमडेगा जिला प्रशासन व सदर थाना को दी. नगर परिषद उपाध्यक्ष और पत्रकार संघ के प्रयास से मृतक के परिजनों को समाजसेवी भरत प्रसाद ने 5 हजार रुपए दिए. वहीं,  इंडियन बैंक व एक अन्य समाजसेवी ने भी 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही