Search

 
 
 

Simdega News : कोलेबिरा में ट्रक व कार के बीच टक्कर, 10 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

हादसे के शिकार सभी लोग कार पर सवार होकर सिमडेगा के भूड़ुटोली से पलकोट प्रखंड के बनईडेगा पुजारटोली में आयोजित दशकर्म क्रिया से लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार को टक्कर मार दी. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई.
 
दुर्घटना में घायल लोग.

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जमटोली स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के समीप मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रक व बलेनो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में करीब 10 लोग घायल हो गए. घायलों में रजत मधुकर टोपनो, लवेलिन टेटे व अर्पित की हालत गंभीर है. उन्हें डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.


मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार सभी लोग कार पर सवार होकर सिमडेगा के भूड़ुटोली से पलकोट प्रखंड के बनईडेगा पुजारटोली में आयोजित दशकर्म क्रिया से लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार को टक्कर मार दी. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई.

 


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को कोलेबिरा सीएचसी पहुंचाया. जहां सात लोगों का इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सदर अस्पताल, सिमडेगा भेजा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही