Search

 
 
 

Railway News: पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस नए रूट से चलेगी, कई ट्रेनें घंटों लेट

Ranchi: आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस का रूट अस्थायी रूप से बदल दिया गया है. अब यह ट्रेन अपने पारंपरिक मार्ग के बजाय बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.
 

Ranchi: आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस का रूट अस्थायी रूप से बदल दिया गया है.

 

अब यह ट्रेन अपने पारंपरिक मार्ग के बजाय बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन का नया रूट और समय सारिणी जरूर जांच लें.

 

इधर  कई प्रमुख ट्रेनें भी देरी से चलेंगी. नीलांचल एक्सप्रेस करीब 90 मिनट देरी से चलेगी. भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट और नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस करीब 120 मिनट की देरी से संचालित होगी. रेलवे के अनुसार, गया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है. कार्य पूरा होने के बाद सेवाएं पहले की तरह सामान्य कर दी जाएंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही