Search

 
 
 

Deoghar News : लाखों की लागत से निर्मित सब्जी शेड बना शराबियों का अड्डा

Deoghar News: देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ के अध्यक्ष दिलीप बर्णवाल ने कहा कि यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है. नगर निगम सिर्फ टैक्स वसूलने में आगे रहता है. उन्होंने कहा कि इस वेंडिंग जोन की जगह का चुनाव ही गलत था
 
सब्जी शेड.

Deoghar News : देवघर शहर के वीआईपी चौक के पास नगर निगम ने वर्षों पहले सब्जी शेड का निर्माण कराया था. इस पर लाखों रुपए की लागत आई थी. इसका निर्माण फुटपाथ दुकानदारों के लिए किया गया था. ताकि वे धूप-बरसात से बचकर ठीक से दुकानदारी कर सकें. लेकिन उपयोग व देखरेख के अभाव में यह शेड अब खंडहर में तब्दील हो चुका है. यहां शराबियों का अक्सर जमावड़ा रहता है.

 

इसे भी पढ़ें


देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ के अध्यक्ष दिलीप बर्णवाल ने कहा कि यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है. नगर निगम सिर्फ टैक्स वसूलने में आगे रहता है. उन्होंने कहा कि इस वेंडिंग जोन की जगह का चुनाव ही गलत था. यही वजह रही कि इसका उपयोग नहीं हुआ. सरकार को सही जगह का चुनाव कर सब्जी विक्रताओं के लिए मुकम्मल व्यवस्था करनी चाहिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही