- 10 कारोबारियों से वसूले ₹1.31 लाख
Deoghar News : देवघर नगर निगम ने पानी का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शहर में आरओ वाटर और टैंकर के जरिए पानी बेचने का कारोबार करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया. इसमें बिना रजिस्ट्रेशन के पानी की सप्लाई करते 13 वाहन पकड़े गए. इनमें टोटो, मालवाहक ऑटो और ट्रैक्टर-टैंकर शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें
निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 वाहन चालकों से मौके पर ही निबंधन शुल्क जमा कराया. इससे कुल 1,31,500 रुपये का राजस्व मिला. वहीं, शुल्क जमा नहीं करने वाले तीन वाहनों को जब्त कर लिया गया.
निगम की इस कार्रवाई ने बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर शहर में लंबे समय से पानी का अवैध कारोबार कर रहे इन लोगों की निगरानी अब तक क्यों नहीं हुई? निगम ने अब सभी पानी कारोबारियों को 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने का अल्टीमेटम दिया है. इसके बाद बिना निबंधन कारोबार करते पकड़े जाने पर शुल्क के अलावा भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

