- झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम की शुरुआत
Deoghar News : देवघर की महिलाओं के हुनर को रोजगार से जोड़कर नई उड़ान देने की तैयारी शुरू हो गई है. जिला स्तरीय झारखंड इनक्यूबेटर आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इसमें चयनित महिला उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए 10 लाख रुपये तक का अनुदान (ब्याज-मुक्त ऋण) उपलब्ध कराने का प्रावधान है.
इसे भी पढ़ें
जेएसएलपीएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने किया. कार्यक्रम का फोकस स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उद्यमी के रूप में मजबूत करने और उनके छोटे कारोबार को बड़े बाजार से जोड़ने पर रहा. महिला उद्यमियों को व्यापार प्रबंधन, तकनीक, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार संपर्क का तरीका समझाया गया.
डीसी सौरभ कुमार भुवानियां ने कहा कि यह कार्यक्रम आईआईएम कोलकाता इनोवेशन पार्क के सहयोग से संचालित किया जा रहा है. रांची स्थित केंद्रीय हब से जुड़कर जिला और प्रखंड स्तर पर स्पोक केंद्र विकसित किए जाएंगे. डीडीसी पीयूष सिन्हा ने भी कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक सागरी बराल, जेएसएलपीएस, आईआईएम कलकत्ता, एसबीआई आरसेटी के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

