Search

 
 
 

देवघरः सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को दिलाई गई ट्रैफिक रूल पालन करने की शपथ

विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कर्मियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई. लोगों से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनने,  ट्रिपल राइड नहीं करने की अपील की गई.
 

Deoghar : देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन जिले के सरकारी कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम ("Safety at Offices") का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कर्मियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई. इसके माध्यम से लोगों से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनने,  ट्रिपल राइड नहीं करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाने, नशा कर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई.


उधर, सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ ने जिले के सोनायरठारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया. इस दौरान चौक-चौराहों पर पंपलेट बांटकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही