Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने सात तस्कर को किया गिरफ्तार

Deoghar: 14 किलो गांजा के साथ पुलिस ने सात तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर देवघर-दुमका मुख्य सड़क पर दुमका जिला की और से स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा लेकर आ रहे हैं. जिसके बाद एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. इस दौरान रविवार की देर रात मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपामोड के पास दुमका की ओर से आनेवाले वाहनों को चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान दुमका की ओर एक वाहन आ रही थी. पुलिस चेकिंग देखकर वाहन चालक पुनः वाहन को घुमाकर दुमका की ओर भागने का प्रयास करने लगा. शक होने पर साथ में गये सशस्त्र बल के जवानों ने कार सवार सभी चार लोगो को पकड लिया. गाडी की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ. पकड़े गए लोगों ने बताया कि इनलोगों के तीन साथी रेलमार्ग के रास्ते देवघर आ रहे हैं. अभी घोरमारा रेलवे स्टेशन पर उतरे होंगे. उनलोगों के पास भी गांजा है. पकड़े गए चारों लोगों की निशानदेही पर इनलोगों के तीनों साथियों को घोरमारा बाजार के पास देखा गया. इस दौरान पुलिस के देखकर सभी तस्कर भागने लगे. पुलिस ने सभी को खदेड कर पकड़ा. इनलोगों के बैग की तलाशी ली गई. तब इनके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ है. इस तरह से पुलिस ने कुल 14 किलो गांजा बरामद किया. इसे भी पढ़ें-विधायक">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-and-his-brother-ankit-reached-ed-office-interrogation-continues/">विधायक

अंबा प्रसाद और उनके भाई अंकित पहुंचे ED ऑफिस, पूछताछ जारी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही