Search

राजन लाल हत्या व लूटकांड का देवघर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Deoghar :  जिले के नए पुलिस कप्तान प्रवीन पुष्कर के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

 

पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आकाश रामानी (22 वर्ष),  शशांक शेखर उर्फ गोलू (22 वर्ष), शिवम कुमार (24 वर्ष)  और राहुल कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है.  

 

अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन,  तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. इसके अलावा लूटकांड में इस्तेमाल सफेद फॉर्च्यूनर, बिना नंबर की R15 बाइक और फॉर्च्यूनर कार की नंबर प्लेट चार टुकड़ों में बरामद की गई है. 

 

वहीं इस लूटकांड के दौरान साथी की गोली लगने घायल अपराधी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है.  

 

वाहन को रोककर अपराधियों ने की लूटपाट 

दरअसल यह घटना 23 अप्रैल देर रात 11:15 बजे की है. रांची से फ्रिज लोड कर साहिबगंज जा रहे एक टाटा मैजिक वाहन को अपराधियों ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के शशि भूषण ग्राम के पास ओवरटेक कर रोका.

 

सफेद कलर की फॉर्च्यूनर कार और R15 बाइक पर सवार अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट की. इस दौरान अपराधियों ने चाल को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया और उससे 2000 कैश व सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल लूट लिए. 

 

लूट के बाद अपराधी चालक को जबरन फॉर्च्यूनर कार में बिठाने लगे. इसी दौरान एक अपराधी की पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो उसके अपने ही साथी राजन लाल को लग गई. घबराए हुए अपराधी अपने घायल साथी को लेकर देवघर की ओर भागे और उसे सदर अस्पताल में  भर्ती कराकर फरार हो गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 


घटना की सूचना मिलते ही देवघर एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने घेराबंदी कर अपराधियों को देवघर से दबोच लिया.   

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//