Search

 
 
 

देवघर : बाबा साहेब की जयंती पर निकाली गई रैली, SP ने किया मालार्पण

देशभर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. देवघर में भी बाब साहेब की जंयती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों पर जुलूस निकालकर उन्हें याद किया गया.
 

Deoghar :  देशभर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. देवघर में भी बाब साहेब की जंयती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों पर जुलूस निकालकर उन्हें याद किया गया. 

 

Uploaded Image

 

रैली में शामिल भीम आर्मी के लोगों ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आवाज उठाई है, ताकि उन्हें बराबरी का दर्जा और उनका हक मिल सके. मौके पर नंदू दास, गोपाल दास, अंग्रेज दास, केडी दास और सभी भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद थे. 

 

इस मौके पर देवघर एसपी सौरव ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर मालार्पण किया और उनके योगदान को याद किया. एसपी सौरव ने कहा कि बाब साहेब के संदेश और उनके बनाए गए संविधान को साथ करने की जरूरत है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही