Search

 
 
 

देवघरः मधुपुर के गांव में परिवार को बंधक बना 25 लाख की डकैती

अपराधियों ने बम और हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और घर में रखे करीब 20 लाख रुपये नकद और पांच लाख के जेवरात लूट लिए. उनलोगों ने गृहस्वामी के साथ मारपीट की और आठ माह के मासूम बच्चे पर भी पिस्टल तान दी.
 
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधी.

Deoghar : मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में गुरुवार की देर रात डकैती की बड़ी वारदात हुई. 10-11 की संख्या में अपराधी सफेद स्कॉर्पियो से पहुंचे और सीताराम मंडल के घर पर धावा बोल दिया. अपराधियों ने बम और हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और घर में रखे करीब 20 लाख रुपये नकद और पांच लाख के जेवरात लूट लिए. उनलोगों ने गृहस्वामी के साथ मारपीट की और आठ माह के मासूम बच्चे पर भी पिस्टल तान दी. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.


 सूचना मिलते ही मधुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही मधुपुर के एचडीएफसी बैंक में करोड़ों की डकैती हुई थी. पुलिस उक्त कांड का अब तक खुलासा नही कर पाई है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही