Search

 
 
 

देवघर : सब रजिस्ट्रार मनोज कुमार की हार्ट अटैक से मौत

देवघर के सब रजिस्ट्रार मनोज कुमार की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह 47 वर्ष के थे और देवघर में पदस्थापित थे.मनोज कुमार ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे नाश्ता करने के बाद ब्लड प्रेशर की दवाई खाई.
 

Ranchi : देवघर के सब रजिस्ट्रार मनोज कुमार की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह 47 वर्ष के थे और देवघर में पदस्थापित थे.मनोज कुमार ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे नाश्ता करने के बाद ब्लड प्रेशर की दवाई खाई.

 

कुछ देर बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर नीरज को डॉक्टर के पास ले जाने को कहा. गाड़ी में बैठते ही उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी, इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलने पर देवघर के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्त किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही