Search

 
 
 

देवघर : रोहिणी नावाडीह फाटक पर ट्रेन व ट्रक की भिड़ंत, सड़क और रेल मार्ग बाधित

देवघर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हावड़ा–जसीडीह मुख्य मार्ग पर रोहिणी नावाडीह फाटक के पास गुरुवार की सुबह ट्रक और ट्रेन की जोरदार टक्कर हो गई. इसके बाद एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गया.
 

Deoghar :   देवघर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हावड़ा–जसीडीह मुख्य मार्ग पर रोहिणी नावाडीह फाटक के पास गुरुवार की सुबह ट्रक और ट्रेन की जोरदार टक्कर हो गई. इसके बाद एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गया.   

 

इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. हादसे के कारण सड़क व रेल दोनों मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई. ट्रेन से टकराने के बाद ट्रक के नीचे एक बाइक फंस गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

 

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ को जानकारी दी. सूचना मिलने पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. फिलहाल घटनास्थल पर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही