Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर त्रिकूट रोपवे हादसा : फंसे पर्यटकों को नहीं निकाल सकी सेना की टीम, वापस लौटी

Advertisement
Advertisement
Deoghar :  देवघर जिले के त्रिकूट पहाड़ पर 10 अप्रैल रविवार को रोपवे का तार टूटने के बाद  एक की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद परिजनों के बीच हाहाकार मचा हुआ है, जबकि घटनास्थल पर दूसरे दिन सोमवार को भी हाय तौबा मची रही. सोमवार को ट्राली में फंसे पर्यटकों के बचाव के लिए सेना की टीम पहुंची. परंतु कामयाबी नहीं मिली. टीम में शामिल जवानों ने हेलीकॉप्टरों के जरिये फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया. परंतु कोई खास कामयाबी हासिल नहीं होने पर टीम वापस लौट गई. ट्रॉली में अब भी लगभग 48 लोग फंसे हुए हैं. उनके बचाव की तैयारी चल रही है. आइटीबीपी, आर्मी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर जुटी हुई है. फंसे लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.  देवघर उपायुक्त और एसपी लगातार फीडबैक ले रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=Ma8XXu1__G8

ट्राली में फंसे  कुछ बच्चों सहित 48 लोगों को ड्रोन के जरिये भोजन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. सेना के जवानों ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू का प्रयास किया. परंतु रोपवे की रस्सी में फंसी ट्रॉली हिलने लगी. विवश होकर आर्मी के जवानों को वापस लौटना पड़ा. इस घटना में एक की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग घायल हैं.

समुद्र तल से 2470 फीट की उंचाई तक जाता है रोप-वे

देवघर का त्रिकुट पहाड़ झारखंड के रोमांचक पर्यटन स्थल में से एक है. इस पहाड़ पर आप ट्रेकिंग, रोपेवे, वन्यजीवन एडवेंचर्स की जाती है. रोप-वे के जरिये चढ़ाई करते वक्त पहाड़ी पर घने जंगल में प्रसिद्ध त्रिकुटाचल महादेव मंदिर और ऋषि दयानंद की आश्रम मिलता है. यह एक ट्रायकिट हिल्स है. जिसमें  तीन चोटियां हैं और सबसे उंची चोटी समुद्र तल से 2470 फीट की ऊंचाई तक जाती है. और जमीन से लगभग 1500 फीट की उंचाई पर लोग ट्रेकिंग का आनंद लेते हैं. तीनों चोटियों में से केवल दो को ही ट्रेकिंग के लिए सुरक्षित माना गया है. चूंकि तीसरी चोटी पर बहुत ज्यादा ढलान है. इस कारण इसे ट्रेकिंग के लिये सुरक्षित नहीं माना जाता है. रोप-वे के जरिये पर्यटक मुख्य चोटी के शीर्ष पर पहुंच जाते हैं. पहाड़ की चोटी एक बड़ा सा मैदान जैसा है. जहां लोग कुछ दूर रूकते हैं. खाते-पीते हैं और वापस रोप-वे के जरिये लौट आते हैं. यह भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-jharkhand-news-army-team-rescuing-tourists-trapped-in-deoghar-ropeway/">BIG

BREAKING : देवघर रोपवे में फंसे पर्यटकों की रेस्क्यू करने में जुटी सेना [wpse_comments_template]   ">https://lagatar.in/big-breaking-jharkhand-news-army-team-rescuing-tourists-trapped-in-deoghar-ropeway/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही