Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः स्कूल में दो छात्राओं के बीच हिंसक झड़प, एक बच्ची घायल, कोलकाता रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोनारायठाड़ी में लंच ब्रेक के दौरान दोनों छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. दोनों के बीच हाथापाई में लाज्जो कुमारी को जोरदार चोट लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर जिले के सोनारायठाड़ी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल की दो छात्राओं के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्रा ने दूसरी पर हमला कर दिया, जिसमें लाज्जो कुमारी (11 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई.


 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान दोनों छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. दोनों के बीच हाथापाई में लाज्जो कुमारी को जोरदार चोट लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. शिक्षकों और छात्रों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी.

 

सदर अस्पताल में इलाज, फिर कोलकाता रेफर

 
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को देवघर सदर अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. उसकी बाईं आंख में गंभीर चोट के कारण लगातार खून बह रहा था. डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की आंख के आसपास की हड्डियों में फ्रैक्चर की आशंका है. समय पर इलाज नहीं मिलने पर आंख पर असर पड़ सकता है.़


परिजनों ने शिक्षकों पर लगाया गंभीर आरोप 


घायल बच्ची के परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई. परिजनों ने कहा कि अगर शिक्षक समय पर बीच-बचाव करते या बच्चों पर निगरानी रखते, तो यह हादसा नहीं होता. स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है. परिजनों ने इसकी DEO से लिखित शिकायत कर दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


DEO ने मांगी जांच रिपोर्ट


DEO ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को जांच का आदेश दिया है. उन्होंने तुरंत जांच रिपोर्ट मांगी है. BEO कार्यालय ने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. DEO ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी.


बच्ची की हालत गंभीर


फिलहाल, घायल लाज्जो कुमारी को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार के अनुसार, बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं. परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इलाज का खर्च उठाने में कठिनाई का सामना कर रहा है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही