Search

 
 
 

देवघरः नगर निगम की मनमानी के खिलाफ जलापूर्ति पंप कर्मी हड़ताल पर

जलापूर्ति पंप कर्मियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से रेन कोट, हैंड ग्लव्स व जूता भी नहीं दिया जाता है.
 

Deoghar : देवघर नगर निगम के मनमाने रवैये के खिलाफ निगम के जलापूर्ति पंप कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पीएफ व ईपीएफ का पैसा अभी तक नहीं मिला है. वहीं, आउटसोर्सिंग कंपनी भी उनका शोषण कर रही है. इतना ही नहीं नगर निगम को कर्मियों के लिए मिलने वाला रेन कोट, हैंड ग्लव्स व जूता भी नहीं दिया जाता है.

कर्मियों ने कहा कि निगम हमलोगों का बकाया पैसा जल्द भुगतान करे, अन्यथा हड़ताल आगे भी जारी रहेगी. कर्मियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमलोगों ने 8 दिन पहले ही नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देकर अपनीं मांगें रखी थीं, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, लिहाजा उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ है. कर्मियों ने कहा कि हमलोग असुरक्षित रहकर काम करते हैं. पंप चालू करने वाले स्थान पर न बिजली की समुचित व्यवस्था है, ना ही शेड की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही